शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

ट्रेन से धक्का - गणेश पाण्डेय

 

जैसे गाँधी को

पीटरमैरिटज़बर्ग में धक्का देकर

ट्रेन से उतार दिया गया था  

 

मुझे भी हिन्दी के नस्ली लेखकों ने

दिल्ली जाने वाली ट्रेन से

गोरखपुर में धक्का देकर

उतार दिया था

 

फिर मैं कहीं नहीं गया

जहाँ भी गया

मेरा नाम गया

 


#समाजकीबात #samajkibaat #Sahitya #साहित्य समाजकीबात samajkibaat Sahitya साहित्य

#कृष्णधरशर्मा #Krishnadharsharma कृष्णधरशर्मा Krishnadharsharma 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें