नमस्कार,
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम-आप बहुत कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जाते हैं. हम अपने समाज में हो रहे सामजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक बदलावों से या तो अनजान रहते हैं या जानबूझकर अनजान बनने की कोशिश करते हैं. हमारी यह प्रवृत्ति हमारे परिवार, समाज और देश के लिए घातक साबित हो सकती है. अपने इस चिट्ठे (Blog) "समाज की बात - Samaj Ki Baat" में इन्हीं मुद्दों से सम्बंधित विषयों का संकलन करने का प्रयास मैंने किया है. आपके सुझावों का हार्दिक स्वागत रहेगा...कृष्णधर शर्मा - 9479265757

बुधवार, 18 नवंबर 2026

संघर्ष - अभिज्ञात

 

संघर्ष केवल वह करता है

जो कामयाब हो जाता है

 

जो कामयाब नहीं हो पाता

उसका संघर्ष

 

सामान्य व्यवहार है

जो कामयाब होने के लिए

 

नुस्ख़े आजमाता है

कामयाब हो जाने पर

 

संघर्षशील लोगों के

क़िस्से चुराता है

 

कामयाबी एक ऐसा रथ है

जो केवल एक को ढोता है

 

बाक़ी को

रौंदता है

 

कामयाबी एक ऐसी अमरबेल है

जो दूसरों की विफलता

 

से पाती है

जीवनी शक्ति

 

जब कोई कामयाब होता है

हम छोड़ देते हैं उसे तन्हा

 

अपनी ईर्ष्या व कुंठाओं के कारण

और कहते फिरते हैं

 

सफलता उसे लील गई।

 

हिंदी साहित्य Hindi sahitya Literature  

समाज की बात samajkibaat

कृष्णधर शर्मा Krishnadhar sharma

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें