नमस्कार,
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम-आप बहुत कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जाते हैं. हम अपने समाज में हो रहे सामजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक बदलावों से या तो अनजान रहते हैं या जानबूझकर अनजान बनने की कोशिश करते हैं. हमारी यह प्रवृत्ति हमारे परिवार, समाज और देश के लिए घातक साबित हो सकती है. अपने इस चिट्ठे (Blog) "समाज की बात - Samaj Ki Baat" में इन्हीं मुद्दों से सम्बंधित विषयों का संकलन करने का प्रयास मैंने किया है. आपके सुझावों का हार्दिक स्वागत रहेगा...कृष्णधर शर्मा - 9479265757

रविवार, 3 जनवरी 2021

कर्नाटक शास्त्रीय संगीत

 

भारत में प्राचीनकाल से प्रचलित संगीत शास्‍त्र का इतिहास वेदों की ओर जाता है । भारतीय संगीत शास्‍त्र से संगीत अभिव्‍यक्ति की नई शैलियों की खोज से पता चलता है कि मनुष्‍य की प्रतिभा कितनी ऊँचाई तक पँहुच सकती है । मनोरंजन के अलावा संगीत का प्रयोग मानव के व्‍यक्तित्‍व के विकास हेतु किया जाता था ताकि आन्‍तरिक सुख प्राप्‍त कर सके। इसकी एक दम सही ध्‍वनि प्रणाली और विस्‍तृत राग व भारतीय संगीत की तबला पद्धतियां इसे विश्‍व की अन्‍य आधुनिकतम संगीत पद्धति के बराबर का स्‍थान दिलाती हैं ।

संगीत के संबंध में हमारे पास जो प्राचीनतम शोध-प्रबन्‍ध है वह भारत का नाट्य शास्‍त्र है । भारत के बाद संगीत के संबंध में अन्‍य शोध-प्रबन्‍ध , जैसे कि मतंग का बृहद्देसी, सारंगदेव का संगीत रत्‍नाकर, हरिपाल का संगीत सुधाकर, रम्‍ममत्‍या का स्‍वरमेलकलानिधि आदि से हमें संगीत के विभिन्‍न पहलुओं के बारे में और भिन्‍न-भिन्‍न कालों के दौरान इसके विकास के बारे में सूचना का एक स्रोत प्राप्‍त होता है ।

दक्षिण भारत के प्राचीन तमिलों ने भारत की अत्‍यंत विकसित प्रणाली उसकी सोल्‍फा पद्धतियों, सुसंगत और विसंगत लेखों, सोपानों और विधियों के साथ विकसित की थी। संगीत और नृत्‍य के साथ अनेक वाद्य यंत्रों का भी प्रयोग किया जाता था । ‘सिलप्‍पदिकरम’ नामक द्वितीय शताब्‍दी ई.प. के तमिल शास्‍त्रों में उस अवधि के संगीत का एक सामान्‍य उल्‍लेख किया गया है । सातवीं और आठवीं शताब्‍दी ई.प. के शैव और वैष्‍णव सन्‍तों का योगदान और तोलकाप्‍पि‍यम कोल्‍लादम भी संगीत इतिहास का अध्‍ययन करने के लिए स्रोत सामग्री उपलब्‍ध कराते हैं ।

भारतीय संगीत के विकास के दौरान हिन्‍दुस्‍तानी और कर्नाटक संगीत के रूप में दो उप भिन्‍न-भिन्‍न शैलियां विकसित हुई जिसका उल्‍लेख 14 वीं शताब्‍दी ई.प. में पाल शासन काल के दौरान संगीतकारों द्वारा लिखित ‘संगीत सुधाकर’ में पहली बार कर्नाट‍क और हिन्‍दुस्‍तानी शब्‍दों के रूप में किया गया है । हिन्‍दुस्‍तानी और कर्नाटक की दो भिन्‍न-भिन्‍न प्रणालियां, मुस्लिमों के आगमन के बाद प्रचलन में आई, विशेष रूप से दिल्‍ली के मुग़ल शासकों के शासन के दौरान । संगीत की दोनों ही पद्धतियॉं एक समान मूल स्रोत से फली-फूलीं। हालांकि भारत के उत्‍तरी भाग के भारतीय संगीत में फारसी और अरबी संगीतकारों के संगीत की कुछ विशेषताओं को शामिल किया गया है जिसने दिल्‍ली के मुगल शासकों के न्‍यायालयों को सुशोधित किया और दक्षिण के संगीत का विकास उसके अपने मूल स्रोत के अनुसार जारी रहा । तथापि उत्‍तर और दक्षिण की दोनों पद्धतियों के मूलभूत पहलू वैसे ही रहे ।

यह कहा जाता है कि दक्षिण भारतीय संगीत, जैसा कि वह आज जाना जाता है, मध्‍यकाल में यादवों की राजधानी देवगिरि में फला-फूला और मुसलमानों द्वारा आक्रमण और नगर की लूटपाट के बाद नगर का सम्‍पूर्ण सांस्‍कृतिक जीवन विजयनगर के कृष्‍णादेव राय के शासन के अधीन विजयनगर के कर्नाटक साम्राज्‍य में संरक्षण प्राप्‍त हुआ। उसके बाद, दक्षिण भारत का संगीत कर्नाटक संगीत के नाम से जाना जाने लगा।

वर्ष 1484 में पुरन्‍दरदास के आगमन से कर्नाटक संगीत के विकास में एक अत्‍यंत महत्‍त्‍वपूर्ण घटना घटी । उन्‍होंने कला में पूर्ण व्‍यवस्‍था और शुद्धीकरण के जरिए यह कार्य किया । यह स्थिति आज तक वैसी ही बनी हुई है । उन्‍हें ‘कर्नाटक संगीत का पितामह कहा जाना ठीक ही है । वह न केवल एक रचनाकार थे बल्कि सर्वोच्‍च कोटि के लक्षणकार भी थे । दक्षिण भारतीय संगीत, जैसा कि वह अब है, भावी पीढी के लिए उनका यह एक विशुद्ध उपहार है । उन्‍होंने संगीत शिक्षा के लिए बुनियादी पैमाने के रूप में मलावागोवला पैमाना लागू किया । उन्‍होंने संगीत सीखने वालों के लिए पाठों की एक श्रृंखला के एक भाग के रूप में श्रेणीबद्ध अभ्‍यास भी तैयार किया । संगीत शिक्षण में यह पद्धति‍ आज भी विद्यमान है । पूरंदरदास द्वारा रचित स्‍वरावालिस, जनता वारिसस, सुलदी सप्‍त ताल, अलंकार और गीतम कला में निपुणता के लिए आधार बनाते हैं । संरचनात्‍मक शैलियों में अनेक लक्ष्‍य गीतम और लक्षणा गीतम, ताना वर्नम, तिल्‍लाना, सुलादी, उगभोग, वृत्‍त नम और कीर्तन उन्‍हीं की देन है । उनके कीर्तनों को दसरा पद अथवा देवर्नम के रूप में जाना जाता है ।

सत्रहवीं शताब्‍दी में, कर्नाटक संगीत में 72 मलाकार्त की एक महत्‍त्‍वपूर्ण योजना शुरू हुई, जिसे वेंकटामाखी द्वारा लागू किया गया है और अपनी कृति ‘चतुर्दंडी प्रकाशिका’ में वर्ष 1620 ई.प. में शामिल किया । मलांकार्त योजना अत्‍यंत विस्‍तृत और रीतिबद्ध सूत्र है जिसका देश के विभिन्‍न भागों में प्राचीन और आधुनिक संगीत प्रणालियों में प्रयोग किया जाता है । इस योजना से राग की रचना के नए मार्ग खुल गए, जैसे कि त्‍यागराज ने उसका अनुसरण करते हुए बहुत से सुन्‍दर रागों का आविष्‍कार किया ।

अम्‍यास संगीत के क्षेत्र में दक्षिण भारत में बुद्धिमान और विविध रचनाकारों की परम्‍परा कायम थी जिन्‍होंने हजारों रचनाओं के साथ कला को समृद्ध किया । पुरंदरदास, तल्‍लापाकम अन्‍नामाचार्य नारायण तीर्थ, भद्राचलम रामदास और क्षेत्रंजा ने रचनाओं की सम्‍पदाओं में योगदान किया ।

सत्रहवीं शताब्‍दी में, कर्नाटक संगीत में 72 मलाकार्त की एक महत्‍त्‍वपूर्ण योजना शुरू हुई, जिसे वेंकटामाखी द्वारा लागू किया गया है और अपनी कृति ‘चतुर्दंडी प्रकाशिका’ में वर्ष 1620 ई.प. में शामिल किया । मलांकार्त योजना अत्‍यंत विस्‍तृत और रीतिबद्ध सूत्र है जिसका देश के विभिन्‍न भागों में प्राचीन और आधुनिक संगीत प्रणालियों में प्रयोग किया जाता है ।

इस योजना से राग की रचना के नए मार्ग खुल गए, जैसे कि त्‍यागराज ने उसका अनुसरण करते हुए बहुत से सुन्‍दर रागों का आविष्‍कार किया ।

अम्‍यास संगीत के क्षेत्र में दक्षिण भारत में बुद्धिमान और विविध रचनाकारों की परम्‍परा कायम थी जिन्‍होंने हजारों रचनाओं के साथ कला को समृद्ध किया । पुरंदरदास, तल्‍लापाकम अन्‍नामाचार्य नारायण तीर्थ, भद्राचलम रामदास और क्षेत्रंजा ने रचनाओं की सम्‍पदाओं में योगदान किया ।

सन् 1750 से 1850 ई.प. के बीच तिरूवरूर में संगीत की त्रिमूर्ति – त्‍यागराज, मुत्‍तुस्‍वामी दीक्षितार और श्‍यामा शास्‍त्री के जन्‍म के फलस्‍वरूप कर्ना‍ट‍क संगीत में गतिशील विकास का युग प्रारम्‍भ हुआ । त्रिमूर्ति न केवल, अपने समकालीन थे बल्कि पश्चिमी संगीत के महान् रचनाकारों के भी समका‍लिक थे, जैसे कि बीथोवन मोजार्ट, वागनेर और हाइडेन आदि । यह पूरे विश्‍व में संगीत का ‘स्‍वर्ण युग’ था । इस अवधि के दौरान कर्नाटक संगीत कलात्‍मक उत्‍कृष्‍टता के अपने शिखर पर पहुँच गया था ।

त्रिमूर्ति काल के बाद अनेक रचनाकारों ने कर्नाटक संगीत के ध्‍वज को ऊँचा उठाए रखा। वीणा कुप्‍पाय्यर,पतनम् सुब्रमण्‍यम अय्यर, रामानद श्रीनिवास अयंगर मैसूर सदाशिव राव, मैसूर वासुदेवधर तथा पपनासाम सिवन जैसे कुछेक नाम हैं जिनका यहां उल्‍लेख किया जा सकता है ।

सुब्‍बारामा दिक्षितार द्वारा सन् 1904 में लिखित ‘संगीत सम्‍प्रदाय प्रदर्शनी, पिछली शताब्दियों के संगीत, सगीतकारों और रचयिताओं के संबंध में सूचना के लिए प्राधिकृत ग्रन्‍थ हैं ।

दक्षिण के बहुत से संगीतकार और रचयिता हिन्‍दुस्‍तानी संगीत पद्धति के भी मर्मज्ञ और जानकार थे और जहां कहीं आवश्‍यकता होती, उन्‍होंने अपनी रचनाओं के लिए हिन्‍दुस्‍तानी रागों को अपनाया । यमन कल्‍याण, हमीर कल्‍याण, मालकौंस, वृन्‍दावनी सारंग, जयजयवन्‍ती आदि रागों को त्रिमूर्ति संगीत में अपनाया । राग काफी, कनादा, खमाज, पराज, पूर्वी, भैरव आदि में हिन्‍दुस्‍तानी संगीत पद्धति में शैलियां अपने प्रतिरूपों से बिल्‍कुल मिलती जुलती हैं ।

निबद्ध और अनिबद्ध संगीत से संबंधित अनेक संगीत शैलियां हैं, उदाहरणार्थ कल्पिता संगीत और मनोधर्म संगीत अथवा संशोधित संगीत । इन सभी शैलियों को सामान्‍यत: भिन्‍न-भिन्‍न शीर्षों के अन्‍तर्गत श्रेणीकृत किया गया है, जैसे कि शुद्ध संगीत, कला संगीत आदि । इन शीर्षों के अन्‍तर्गत अनेक शैलियों की अपनी-अपनी विशिष्‍ट विशेषताएं है। प्राचीन संगीत शैली, जैसे कि प्रबंध आदि, धीरे-धीरे भिन्‍न-भिन्‍न आधुनिक संगीत शैलियों तक पहुंची। हालांकि आधुनिक शैलियों में प्राचीन प्रबंधों के मूल तत्‍त्‍व अब भी विद्यमान हैं । इन प्राचीन प्रबंधों का प्रभाव देखने को मिलता है । बुनियादी तत्‍त्‍व अब भी आधुनिक शैली में विद्यमान है । निम्‍नलिखित संगीत शैलियां अध्‍ययन के लिए रुचिकर हैं ।

गीतम
गीतम सरलतम शैली की रचना है । संगीत के नौसिखियों को सिखाया जाने वाला गीतम रचना में बहुत ही सरल हैं, जिसमें संगीत का सहज और मोहक प्रवाह है । संगीत का यह स्‍वरूप उस राग का एक सरल मोहक विस्‍तार है जिसमें इसकी रचना की जाती है । इसकी गति एक समान होती है । इसमें कोई खण्‍ड नहीं होता जो गीत के एक भाग को दूसरे से अलग करे । इसे शुरू से लेकर अन्‍त तक बिना दोहराए गाया जाता है। संगीत में कोई जटिल भिन्‍नताएं नहीं हैं। संगीत का विषय सामान्‍यत: भक्तिपूर्ण होता है यद्यपि कुछेक गीतों में संगीत महानुभावों और आचार्यों का गुणगान किया जाता है । गीतम की एक उल्‍लेखनीय विशेषता गीतालंकारों की विद्यमानता है जैसे कि ईया, एईयम,वा ईया आदि जिन्‍हें मात्रिका पद कहा जाता है, जो सम गान में आने वाले ऐसे ही अक्षरों के संकेतक हैं । गीतों की रचना संस्‍कृत, कन्‍नड़ और भन्दिरा भाषा में की गई है । गणेश, महेश्‍वर और विष्‍णु की प्रशंसा में पुंरदरदास के प्रारम्भिक गीतों को संगीत के छात्रों को पढाये जाने वाले गीतों के सबसे पहले सैट में सामूहिक रूप से पिल्‍लारी गीत के नाम से पुकारा गया । ऊपर वर्णित गीतों की शैली से भिन्‍न, लक्ष्‍य गीत अथवा सामान्‍य गीतों के रूप में ज्ञात, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, राग के लक्षणों का वर्णन किया गया है, जिसमें उनकी रचना की जाती है । पैडाला गुरुमूर्ति शास्‍त्री, पुरंदरदास के बाद गीतों के एक महान रचनाकार थे । वेंकटामखी ने भी बहुत से लक्षण गीतों की रचना की है ।

सुलादी
संगीत प्रणाली और व्‍यवस्‍था में गीतम की तरह ही सुलादी का स्‍तर गीतम से उच्‍च स्‍तर का होता है । सुलादी एक तालमलिका है, खण्‍ड भिन्‍न-भिन्‍न तालों में होते हैं । साहित्‍य अक्षर, गीतों की तुलना में कम होते हैं तथा स्‍वर विस्‍तारों का समूह होता है । विषय भक्ति होता है । सुलादी की रचना भिन्‍न-भिन्‍न गीतों में की जाती हैं, जैसे विलंबित, मध्‍य और द्रुत । पुंरदरदास ने बहुत सी सुलादियों की रचना की है ।

स्‍वराजाति
इसे गीतम में पाठ्यक्रम के बाद सीखा जाता है। गीतों से अधिक जटिल, स्‍वराजति, वर्णमों के अध्‍ययन के लिए मार्ग प्रशस्‍त करता है । इसके अन्‍तर्गत तीन खण्‍ड सम्मिलित है जिन्‍हें पल्‍लवी अनुपल्‍लवी और चरनम कहा जाता है । विषय भक्ति, साहस अथवा प्रेम से संबंधित होता है । इसकी उत्‍पत्ति जातिआ से (ताल, सोल्‍फा अक्षरों, जैसे कि तका तारी किता नाका तातिन गिना ताम) एक नृत्‍य के रूप में हुई । किन्‍तु बाद में, श्‍याम शास्‍त्री ने, जो एक संगीत त्रिमूर्ति थे बगैर स्‍वराजाति के इसकी रचना की, जो बहुत ही सुन्‍दर हैं, तथा अपने संगीत मूल्‍य के लिए उल्‍लेखनीय है ।

जतिस्‍वरम

संगीत प्रणाली में स्‍वराजाति के समान ही –जतिस्‍वरम का कोई साहित्‍य या शब्‍दावली नहीं है । अंशों को केवल सोल्‍फा अक्षरों के साथ गाया जाता है । यह अपनी लय उत्‍कृष्‍टता और इसमें प्रयुक्‍त जाति पद्धति के लिए उल्‍लेखनीय है । यह, नृत्‍य संगीत के क्षेत्र से संबंधित एक संगीत शैली है । कुछ जातिस्‍वरमों में, पल्‍लवी और अनुपल्‍लवी को जातिय के अनुरूप गाया जाता है तथा स्‍वर और जति को मिलाने के लिए चारण गाए जाते हैं। रागमलिका जतिस्‍वरम भी हैं ।

वर्णम

वर्णम, कर्नाटक संगीत की एक संगीत शैली है तथा कीर्तन, कृति,जवाली, तिल्‍लाना आदि जैसी संगीत शैली हिन्‍दुस्‍तानी संगीत की तरह ही हैं । वर्णम का कोई प्रतिपक्ष नहीं है । वर्णम, उच्‍च किस्‍म की एक संगीत शिल्‍पकारी की सुन्‍दर रचना है जो उन रागों की सभी विशेषताओं का एक मिश्रण है जिसमें इसकी रचना की जाती है । इस शैली को वर्णम कहा जाता है क्‍योंकि प्राचीन संगीत में वर्णन नामक स्‍वर समूह पद्धतियों को वर्ण कहा जाता है जो अपने पाठ से परस्‍पर सम्‍बद्ध हैं । वर्णम गायन में अभ्‍यास से संगीतकार को प्रस्‍तुतिकरण में निपुणता प्राप्‍त करने और राग, ताल और भाव पर नियंत्रण करने में मदद मिलती है । गायक को ध्‍वनि में उत्‍तम प्रशिक्षण और वादक को तकनीक पर उत्‍तम निपुणता प्राप्‍त होती है । इस शैली के साहित्‍य में बहुत कम शब्‍दों और स्‍वरों के समूह का इस्‍तेमाल किया जाता है । अशं का विषय या तो भक्ति अथवा श्रृंगार होता है ।

वर्णम दो किस्‍म के होते हैं । एक को ताना वर्णम और दूसरे को पद वर्णम कहा जाता है । हालांकि पहले वाला सांगीतिक शैली का है जबकि दूसरा विशुद्ध: नृत्‍य शैली का होता है । वर्णम में दो अंग अथवा खण्‍ड होते हैं जिन्‍हें पूर्वांग कहा जाता है जिसमें पल्‍लवी, अनुपल्‍लवी और मुक्‍तायी स्‍वर तथा उत्‍तरांगा अथवा एतुकादायी में चरनम और चर्ण स्‍वर सम्भिलित होते हैं। तान वर्णम की भांति सभी अंगो के लिए पाद वर्णम का साहित्‍य अथवा शब्‍द होते हैं, जो केवल पल्‍लवी, अनुपल्‍लवी तथा चरनम् के लिए साहित्‍यम् है ।

वर्णम सभी प्रमुख रागों को मिलाकर रचित किया जाता है तथा सभी प्रमुख तालों में अधिकांश छोटे-मोटे राग होते हैं । पश्चिमीरियम, अदिप्‍पाय्या, सोन्‍ती वैंकटसुब्‍बैय्या, श्‍याम शास्‍त्री, स्‍वाति तिरूनाल सुब्रामण्‍यम् अय्यर, रामानंद श्रीनिवास अयंगर और मैसूर वासुदेवाचार वर्णमों के प्रमुख रचनाकार थे ।

कीर्तनम

कीर्तनम की उत्‍पत्ति चौदहवीं शताब्‍दी के लगभग उत्‍तरार्ध में हुई थी । यह, सरल संगीत में रचित साहित्‍य की भक्ति भावना के लिए जाना जाता है, कीर्तनम भक्ति भाव से ओत-प्रोत है । यह सामूहिक गायन और अलग-अलग प्रस्‍तुतिकरण के लिए उपयुक्‍त है । पन्‍द्रहवीं शताब्‍दी के तालापाकम रचियेता, खण्‍डों, पल्‍लवी, अनुपल्‍लवी और चरणों के साथ कीर्तनम के प्रथम रचियेता थे । सामान्‍यत: दो से अधिक चरण होते हैं जिनमें सभी का संगीत एक समान होता है । सभी महत्‍वपूर्ण पारम्‍परिक रागों में रचित और सरल तालों के लिए कीर्तनम उच्‍चतम शैली का आत्‍मा-‍विभोर करने वाला संगीत हैं ।

कृति

कृति कीर्तन से विकसित हुआ रूप है । यह रूप अत्‍यंत विकसित संगीत शैली है । कृति संरचना में सौन्‍दर्य उत्‍कृष्‍टता की उच्‍चतम सीमा प्रस्‍तुत की जाती है । इस शैली में सभी समृद्ध और विविध रागभावों को प्रस्‍तुत किया जाता है । जो कि संगीत शैली में
कृति की उत्‍पत्‍ति के बाद ही संगीत संरचना में निश्चित शैली की संभावना बनाती है । पल्‍लवी, अनुपल्‍लवी और चर्णम कृति के न्‍यूनतम और अनिवार्य अंग है । पहले पल्‍लवी गाया जाता है, उसके बाद अनुपल्‍लवी तथा पल्‍लवी के साथ समापन होता है । उसके बाद चरनम् गाया जाता है तथा उसे समाप्‍त करने से पहले पल्‍लवी के साथ जोडा जाता है। कर्नाटक संगीत त्रिमूर्ति का आभारी है जिसने कि कृति के रूप में निबद्ध संगीत के क्षेत्र में ऐसा स्‍मरणीय योगदान दिया । सभी विद्यामान रागों में और सभी प्रमुख तालों में कृतियां हैं । एक संगीत के रूप में कृति की हिन्‍दुस्‍तानी संगीत के ध्रुपद के साथ बड़ी मिलती-जुलती विशेषताएं हैं । मुत्‍तुस्‍वामी दिक्षितार ने ध्रुपद शैली में बहुत सी कृतियों की रचना की है ।

इसके अलावा कृतियों में सुन्‍दरता के लिए बहुत से आलंकारिक अंग भी जोड़े जाते हैं । ये हैं: (क) चित्तास्‍वर अथवा सोल्‍फा पथों का एक सेट जिसे अनुपल्‍लवी और चरणम् के अन्‍त में गाया जाता है (ख) स्‍वर-साहित्‍य- चित्‍तस्‍वर के लिए एक उपयुक्‍त साहित्‍य की आपूर्ति की जाती है ।, (ग) माध्‍यमकला साहित्‍य-कृति का एक महत्‍तवपूर्ण भाग, (घ) सोलकत्‍तु स्‍वर- चित्‍तस्‍वर के समान है – इसमें स्‍वरों के साथ-साथ जातियॉं होती हैं,
(
ड.) संगति-एक संगीत विषय में भिन्‍नताएं जो धीरे-धीरे विकसित होती हैं । (च) गमक- धातु गमकाओं से भरपूर होती है, (छ) स्‍वराक्षर धातु मातु अलंकार-जहां स्‍वर और साहित्‍य एक समान होते हैं, (ज) मनु-प्रवाल सुन्‍दरता-कृति के साहित्‍य में दो अथवा तीन भाषाओं के शब्‍द सम्मिलित होते है, (झ) शास्‍त्रीय सुन्‍दरता, जैसे कि प्रास, अनुप्रास, यति और यमक भी बहुत सी भाषा आकृतियों में प्रमुख रूप से सम्मिलित होते हैं ।

पद

पद, तेलुगु और तमिल में विद्वत्‍तापूर्ण रचनाऍं है । यद्यपि ये मुख्‍यत: नृत्‍य रूपों में रचित होती हैं तथापि ये संगीत कार्यक्रमों में भी गाई जाती हैं जिसके कारण संगीत में उत्‍कृष्‍टता और सुन्‍दरता पैदा होती है । पद में भी खण्‍ड, पल्‍लवी और चरण खंड भी होते हैं । संगीत धीमा और उत्‍कृष्‍ट होता है । संगीत का प्रवाह स्‍वाभाविक होता है तथा शब्‍दों के बीच सतत सन्‍तुलन होता है तथा पूरे नृत्‍य में संगीत को बनाए रखा जाता है । विषय में माधुर्य भक्ति होती है जिसे ब‍हिर श्रृंगार तथा अन्‍तर-भक्ति श्रृंगार के सा‍थ पदों में गाया जाता है । नायकों का चरित्र, नायक तथा सखी, भगवान, जीवात्‍मा तथा गुरु का प्रतिनिधित्‍व करता है । जो उसके संत गुरु की सलाह से भक्‍त को मुक्ति का पथ दिखाता है । बहुत से रागों में उनके भावों को उपयुक्‍त रागों द्वारा प्रतिबिंबित किया जाता है ।

गाए जाने पर पद उस राग का उत्‍कर्ष प्रस्‍तुत करते हैं जिसमें वह रचित है । विशिष्‍ट रसभाव के लिए विशेष रूप से उल्‍लेखनीय राग, जैसे कि आनन्‍दभैरवी, सहाना, नीलमबारी, अहीरी, घन्‍टा, मुखरी, हुसैनी, सुरति, सौराष्‍ट्म और पुन्‍नागावार कुछेक उल्‍लेखनीय हैं जिन्‍हें पदों के लिए चुना जाता है । क्षेत्ररजना पदों के सर्वश्रेष्‍ठ रचयिता हैं।

जवाली

जवाली, सुगम शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र से संबंधित एक रचना है । इसे सामूहिक संगीत कार्यक्रमों और नृत्‍य समारोहों दोनों में गाया जाता है । जवाली उन आकर्षक लयों के लिए लोकप्रिय हैं जिनमें वे रचित हैं । पदों के विपरीत ईश्‍वरीय प्रेम प्रदर्शित करते हैं । जवाली ऐसे गीत हैं जो अवधारणा और भावना की दृष्टि से इंन्द्रियगत हैं । ये सामान्‍यत: मध्‍यम कला में रचित होते हैं । इन शैलियों में भी, नायक, नायिका और सखी ही विषयतस्‍तु होते हैं, किन्‍तु साहित्‍य की कोई दोहरी व्‍याख्‍या नहीं होती । जवाली की आकर्षक और मोहक लय उनके आकर्षण को और बढा देती हैं । परज, काफी, बेहाग,झिनझोटी, तिलंग आदि जैसे देशज रागों का भी इन रचनाओं में प्रयोग किया गया है । जवाली तेलुगु, कन्‍नड़ और तमिल में रचित होती हैं ।यह शैली हिन्‍दुस्‍तानी संगीत की ठुमरियों के समान ही है ।

तिल्‍लाना

हिन्‍दुस्‍तानी संगीत में तराना के अनुरूप ही तिल्‍लाना भी एक लघु और संकुचित शैली है। यह मुख्‍यत: एक नृत्‍य शैली है, किन्‍तु तेज और आकर्षक संगीत के कारण इसे कभी-कभी अन्तिम अंश में शामिल किया जाता है । यह सामान्‍यत: जतियों के साथ शुरू होते हैं ।

तिल्‍लाना के नाम में लयात्‍मक अक्षर, ति-ला-ना सम्मिलित हैं । यह संगीत शैली की एक सजीवतम शैली है । कहा जाता है कि इसकी उत्‍पत्ति अठारहवीं शताब्‍दी में हुई । तिल्‍लाना का साहित्‍य संस्‍कृत, तेलुगु और तमिल में मिलता है । साहित्‍य के योगदान के साथ लयात्‍मक सेल्‍फा अक्षरों की मिलावट से तिल्‍लाना शैली की सुन्‍दरता में वृद्धि करता है । तिलाना में संगीत तुलनात्‍मक रूप से धीमी गति का होता है जो नृत्‍य प्रयोजनार्थ होता है। पल्‍लवी और अनुपल्‍लवी के अन्‍तर्गत जातियाँ सम्मिलित हैं तथा चरन में साहित्‍य, जतियाँ और स्‍वर सम्मिलित हैं । रामनाथपुरम् श्रीनिवास आयंगर, पल्‍लवी शेषाय्यर और स्‍वाति तिरुनाल तिल्‍लानाओं के कुछेक प्रमुख रचयिता हैं ।

पल्‍लवी

यह रचनात्‍मक संगीत की सर्वाधिक महत्‍त्‍वपूर्ण शाखा है । मनोधर्म संगीत की इस शाखा में ही संगीतज्ञों के लिए अपनी रचनात्‍मक प्रतिभा, विचारात्‍मक दक्षता और संगीत प्रबुद्धता प्रदर्शित करने का पर्याप्‍त अवसर प्राप्‍त होता है । पल्‍लवी शब्‍द का विकास तीन शब्‍दों यथा पदम, जिसका अर्थ, शब्‍द है लयम, जिसका अर्थ समय है और विनयासम, जिसका अर्थ भिन्‍नताएं हैं, से हुआ है । पल्‍लवी के लिए चुने गए शब्‍द या तो संस्‍कृत, तेलुगु अथवा तमिल से हो सकते हैं तथा किसी भी विषय पर हो सकते है, यद्यपि भक्ति को प्राथमिकता दी जाती है । न तो साहित्‍य और न ही संगीत पूर्व- संरचित है । गायक को साहित्‍य, राग और ताल चुनने की छूट होती है । दो भाग- प्रथमागम और द्वितीयागम, स‍क्षिप्‍त विराम की अवधि द्वारा बँटे हैं, जिन्‍हें पदगर्भम कहा जाता है, जैसे-जैसे संगीत भिन्‍नताएं विकसित होती है तथा बढ़ती हुई जटिलता के स्‍तरों से आगे बढ़ती हैं साहित्‍यम् को दोहराया जाता है । हिन्‍दुस्‍तानी संगीत के ख्‍याल में कर्नाटक संगीत की पल्‍लवी के साथ काफी समानता है । विकास के ख्‍याल में कर्नाटक संगीत की पल्‍लवी के साथ काफी समानता है । कल्‍पना स्‍वरों को विकास के भिन्‍न-भिन्‍न चरणों के बाद संगतियों, अनुलोम तथा प्रतिलोम (दोहरी और चौगुनी गतियों में तथा इसके विपरीत में विषय का गायन) सहित पल्‍लवी के साथ गाया जाता है । कभी-कभी कल्‍पना स्‍वर, रागमलिका पल्‍लवी प्रस्‍तुत करने के लिए भिन्‍न रागों में गाए जाते हैं ।

‘निरावल’ का शाब्दिक अर्थ समायोजनों द्वारा भराव है । संगीत पद्धति में, इसका अर्थ संगीत विषय में सुधारों के साथ लयात्‍मक गायन के अन्‍दर साहित्‍य के गायन की कला से है । कृति से साहित्‍य स्‍वरूप की एक उपयुक्‍त पंक्ति चुनी जाती है तथा संगीत संबंधी सुधार ताल के प्रत्‍येक चक्र में किया जाता है । पल्‍लवी में, निरावल आवश्‍यक है और कृतियों में एक विकल्‍प है ।

तनम

यह राग अल्‍पना की एक शाखा है । यह, मध्‍यमाकला अथवा मध्‍यम गति में राग अल्‍पना है । आकर्षक पद्धतियों का पालन करते हुए, संगीत का लयात्‍मक प्रवाह, तनम गायन को राग का सर्वाधिक आकर्षक भाग बना देता है। ‘अनन्‍तम’ शब्‍द का प्रयोग संगीत प्रणालियों के साथ विलय करने के लिए किया जाता है ।

संक्षेप में, कर्नाटक संगीत की विशेषता इसकी राग पद्धति है जिसकी अवधारणा में ‘पूर्णसंगीत’ अथवा आदर्श निहित होता है तथा य‍ह अत्‍यंत विकसित और जटिल ताल पद्धति है जिसने इसे अत्‍यंत वैज्ञानिक और रीतिबद्ध तथा सभी दृष्टिकोणों से अनूठा बना दिया है । कर्नाटक संगीत में हिन्‍दुस्‍तानी संगीत के घरानों की तरह ही प्रस्‍तुतीकरण की शैली में स्‍पष्‍ट सीमांकन देखने को नहीं मिलता, फिर भी हमें भिन्‍न-भिन्‍न शैलियां देखने को मिलती हैं ।

 

साभार- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार

समाज की बात Samaj Ki Baat

कृष्णधर शर्मा Krishnadhar  Sharma

 

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत

 

मनुष्‍य ने युगों से अपनी आत्‍मा की क्रियाशीलता को अभिव्‍यक्‍त करने का प्रयास किया है, जो कि कला के माध्‍यम से सांसारिकता के आगे की तलाश है ।

काव्‍य, चित्रकला और अन्‍य दृश्‍य कलाओं का विकास पत्‍थर, पत्‍तों तथा कागज पर हुआ है । संगीत का संबंध श्रवण से है, ऐसा कोई प्रमाण उपलब्‍ध नहीं है । अत: प्राचीन समय के संगीत को आज सुन पाना संभव नहीं है ।

ऐसे सांस्‍कृतिक अन्‍तर्संबंधों की विविधता के बावजूद, हमारा संगीत तत्‍त्‍वत: रागात्‍मक रहा है । इसमें एक स्‍वर दूसरे स्‍वर के बाद आता है और प्रभाव की एक सतत इकाई का सृजन होता है, जबकि स्‍वर संगति में संगीतात्‍मक स्‍वर एक-दूसरे पर अध्‍यारोपित किए जाते हैं । हमारे शास्‍त्रीय संगीत ने स्‍वरमाधुर्य के गुण को बनाए रखा है ।

आज हम शास्‍त्रीय संगीत की दो पद्धतियों को पहचानते हैं: हिन्‍दुस्‍तानी एवं कर्नाटक । कर्नाटक संगीत कर्नाटक, आन्‍ध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल तक सीमित है। शेष देश के शास्‍त्रीय संगीत का नाम हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत है । नि:संदेह, कर्नाटक और आन्‍ध्र में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय पद्धति का भी अभ्‍यास किया जाता है । कर्नाटक ने अभी हाल ही में हमें हिन्‍दुस्‍तानी शैली के कुछ अति विशिष्‍ट संगीतकार दिए हैं ।

सामान्‍य रूप से यह विश्‍वास किया जाता है कि तेरहवीं शताब्‍दी से पूर्व भारत का संगीत कुल मिलाकर एकसमान है, बाद में जो दो पद्धतियों में विभाजित हो गया था ।

वर्तमान भारतीय संगीत का प्राचीन समय से विकास हुआ है। लगभग प्रत्‍येक जनजाति या व्‍यक्ति ने इस विकास में अपने हिस्‍से का योगदान दिया है । अत: जिसे अब हम राग कहते है वह जनजातीय या लोक धुन के रूप में प्रारम्‍भ हुआ होगा ।

वेदों के गुणगान करने की रागात्‍मक प्रवृत्तियों से भारतीय संगीत को प्रारम्‍भ करना सामान्‍य सी बात है । प्राचीनतम संगीत जिसमें व्‍याकरण निहित था, वैदिक था । नि:संदेह, ऋग्‍वेद को प्राचीनतम कहा जाता है : लगभग 5000 वर्ष पुराना । ऋग्‍वेद के गान को ऋचाएं कहते हैं । यजुर्वेद भी एक धार्मिक गुणगान है लेकिन उन बीते हुए दिनों का उत्‍तरी और दक्षिणी भारत में वास्‍तविक संगीत इस प्रकार का नहीं हो सकता था । अनार्य होते थे, जिनकी अपनी कला थी, उदाहरण के लिएं, भारत के पूर्वी क्षेत्र का संथाल संगीत उनके सामने से ही होकर गुजर गया होगा । जबकि मतभेद स्‍पष्‍ट हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोगों के इस संगीत ने, जिसे अब हम हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत कहते हैं, की रचना में अपना योगदान दिया होगा ।

भारतीय संगीत के इतिहास में भरत का नाट्यशास्‍त्र एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण सीमाचिह्न है । यह माना जाता है कि इसे दूसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व और दूसरी शताब्‍दी ईसवी सन् के बीच किसी समय लिखा गया होगा । कुछ विद्वानों को तो यह संदेह है कि क्‍या यह मात्र एक लेखक की रचना (ग्रंथ) है तथा यह एक सार-संग्रह रहा होगा जिसका रूपान्‍तर हमें उपलब्‍ध है । नाट्यशास्‍त्र एक व्‍यापक रचना या ग्रंथ है जो प्रमुख रूप से नाट्यकला के बारे में है लेकिन इसके कुछ अध्‍याय संगीत के बारे में हैं । इसमें हमें सरगम, रागात्‍मकता, रूपों और वाद्यों के बारे में जानकारी मिलती है । तत्‍कालीन समकालिक संगीत ने दो मानक सरगमों की पहचान की । इन्‍हें ग्राम कहते थे । शब्‍द ग्राम ही संभवत: किसी समूह या सम्‍प्रदाय उदाहरणार्थ एक गांव के विचार से लिया गया है । यही संभवत: स्‍वरों की ओर ले जाता है जिन्‍हें ग्राम कहा जा रहा है । इसका स्‍थूल रूप से सरगमों के रूप में अनुवाद किया जा सकता है । उस समय दो ग्राम प्रचलन में थे । इनमें से एक को षडज ग्राम और अन्‍य को मध्‍यम ग्राम कहते थे । दो के बीच का अन्‍तर मात्र एक स्‍वर पंचम में था । अधिक सटीक रूप से कहें तो हम यह कह सकते हैं कि मध्‍यम ग्राम में पंचम षडज ग्राम के पंचम से एक श्रुति नीचे था ।

इस प्रकार से श्रुति मापने की एक इकाई है या एक ग्राम अथवा एक सरगम के भीतर विभिन्‍न क्रमिक तारत्‍वों के बीच एक छोटा-सा अन्‍तर है । सभी व्‍यावहारिक प्रयोजनों के लिए, इनकी संख्‍या बाइस बताई जाती है । जहां तक व्‍यावहारिक गणना का संबंध है, यह मात्र इसी के लिए है । जैसा कि हम कहेंगे कि एक सप्‍तक में सात स्‍वर हैं- सा से ऊपरी सा या तारसप्‍तक के सा तक, लेकिन वास्‍तव में भारतीय संगीत में प्रयोग में लायी जाने वाली, श्रुतियों की संख्‍या असीम है ।

भरत के समय में ग्राम पर लौटें तो इनकी संख्‍या दो है, तथा प्रत्‍येक में सात स्‍वर हैं । भरत ने दो अन्‍य स्‍वरों का उल्‍लेख भी किया है: अन्‍तरा गांधार और काकली निषाद ।

अब प्रत्‍येक ग्राम से अनुपूरक सरगम लिए गए हैं । इन्‍हें मूर्छना कहते हैं । ये एक अवरोही क्रम में बजाए या गाए जाते हैं । एक सरगम में सात मूलभूत स्‍वर होते हैं, अत: सात मूर्छना हो सकते हैं, जैसा कि उल्‍लेख किया गया था, ग्राम दो होते हैं और प्रत्‍येक के सात मानक स्‍वर और दो पूरक स्‍वर होते हैं । चूंकि प्रत्‍येक स्‍वर एक मूर्छना दे सकता है, ऐसे असंख्‍य पूरक सरगम प्राप्‍त किए जा सकते हैं । यह दिखा पाना संभव है कि ग्राम से चौंसठ मूर्छना प्राप्‍त किए जा सकते हैं । इस प्रक्रिया ने स्‍वर संबंधी अलग-अलग पद्धतियां दी जिनके भीतर रहते हुए उन दिनों के सभी ज्ञात लय को समूहबद्ध किया जा सकता है या फिर इनका विकास किया जा सकता है । यह स्थिति कई शताब्दियों तक बनी रही । लगभग तेरहवीं शताब्‍दी ईसवी सन् में शारंगदेव जिनके पूर्वज कश्‍मीर से थे- दक्षिण भारत में बस गए और अपने अतयन्‍त महत्‍त्‍वपूर्ण संगीत रत्‍नाकर की रचना की । इन्‍होंने मूर्छना और ग्राम जैसे तकनीकी शब्‍दों का वर्णन भी किया । मानक सरगमें अब भी वही थीं । जबकि भरत दो सहायक स्‍वरों का उल्‍लेख करते हैं, मध्‍यकालीन युग में इनकी संख्‍या तथा परिभाषा बहुत भिन्‍न थी ।

प्राय: रूपात्‍मक संगीत कहलाने वाली समूची योजना अब हमें काफी अपरिचित प्रतीत होती है लेकिन इस तथ्‍य पर कदापि संदेह नहीं किया जा सकता कि यह अत्‍यधिक उन्‍नत और वैज्ञानिक थी ।

लगभग ग्‍यारहवीं शताब्‍दी से, मध्‍य और पश्चिम एशिया के संगीत ने हमारी संगीत की परम्‍परा को प्रभावित करना प्रारम्‍भ कर दिया था । धीरे-धीरे इस प्रभाव की जड़ गहरी होती चली गई और कई परिवर्तन हुए । इनमें से एक महत्‍त्‍वपूर्ण परिवर्तन था- ग्राम और मूर्छना का लुप्‍त होना ।

लगभग पन्‍द्रहवीं शताब्‍दी के आसपास, परिवर्तन की यह प्रक्रिया सुस्‍पष्‍ट हो गयी थी, ग्राम पद्धति अप्रचलित हो गई थी । मेल या थाट की संकल्‍पना ने इसका स्‍थान से लिया था । इसमें मात्र एक मानक सरगम है । सभी ज्ञात स्‍वर एक सामान्‍य स्‍वर ‘सा’ तक जाते हैं ।

लगभग अठारहवीं शताब्‍दी तक, यहां तक कि हिन्‍दुस्‍तानी संगीत के मानक या शुद्ध स्‍वर भिन्‍न हो गए थे । अठारहवीं शताब्‍दी से स्‍वीकृत, वर्तमान स्‍वर है :

सा रे ग म प ध नि
यह आधुनिक राग बिलावल का मेल आरोह है । इन सात शुद्ध स्‍वरों या स्‍वरों के अतिरिक्‍त, पांच रूप भेद हैं जिसमें कुल सभी बारह स्‍वर मिल कर सप्‍तक बनाते हैं ।
सा रे रे ग ग म म प ध ध नि नि
नि:संदेह, बेहतर रूपभेद है: ये श्रुतियां हैं । अत: इन्‍हें स्‍वर के बजाए 12 स्‍वर संबंधी क्षेत्र कहना बेहतर होगा ।

सभी ज्ञात राग इस बारह स्‍वरों की सरगम में समूहबद्ध हैं । सत्‍तरहवीं शताब्‍दी के एक कर्नाटक संगीत विज्ञानी वेंकटमुखी ने इन बारह स्‍वरों से तैयार किए गए 72 मेलों की एक पद्धति बनाई । बाद में, बीसवीं शताब्‍दी में पंडित भातखण्‍डे ने हिन्‍दुस्‍तानी रागों का वर्गीकरण करने के लिए 72 में से 10 को चुना ।

अभी तक हमने (स्‍वरग्राम) सरगमों की चर्चा की है: ग्राम, मूर्छना और मेल । यह स्‍पष्‍ट ही है कि इन संकल्‍पनाओं का विकास रागों के जन्‍म के पश्‍चात हुआ था । कोई भी लोक गायक एक ग्राम या एक मेल के बारे में नहीं सोचता । जनजातीय और लोक गीत पहले के और बिना किसी सचेत व्‍याकरण के आज भी विद्यमान हैं । संगीत विज्ञानी ने बाद में रागों का सरगम या स्‍वरग्राम में वर्गीकरण किया था ।

अब हम अपना ध्‍यान रागात्‍मक संरचनाओं पर देंगे । प्रथम संहिताबद्ध राग के लिए हमें पुन: वेदों का सहारा लेना होगा । भरत के नाट्य शास्‍त्र में जाति नामक रागात्‍मक रूपों का वर्णन मिलता है । हमें यह जानकारी नहीं है कि इन्‍हें किस प्रकार से गाया या बजाया जाता था । लेकिन नाट्यशास्‍त्र और उत्‍तरवर्ती टीकाओं से कुछ मुख्‍य बिन्‍दु लिए जा सकते हैं । इन जातियों में से प्रत्‍येक को किसी में मूर्छना या अन्‍य में डाला जा सकता है । ग्रह (प्रारम्भिक स्‍वर) न्‍यास (वह स्‍वर जिस पर एक वाक्‍यांश रुकता है), स्‍वरों के राग-निम्‍न तारत्‍व से उच्‍च तारत्‍व जैसी विशेषताएं इन्‍हें विशिष्‍ट बनाती हैं । कई विद्वानों की राय यह है कि राग की संकल्‍पना, जो हमारे संगीत के लिए मूलभूत है, का जन्‍म और विकास जाति से हुआ था । राग के बारे में मतंग का वृहद्देशी नामक एक प्रमुख ग्रंथ है । यह ग्रंथ लगभग छठी शताब्‍दी ईसवीं सन् का है । इस समय तक एक रागात्‍मक योजना के रूप में राग का विचार सुस्‍पष्‍ट और सुपरिभाषित हो गया था । मतंग भारत के दक्षिणी क्षेत्र, सटीक रूप से कर्नाटक से थे । इससे यह पता चलता है कि इस युग तक भारतीय संगीत का व्‍याकरण समूचे देश में लगभग एक ही था । दूसरे, उन्‍होंने देशी संगीत के बारे में लिखा है । इसीलिए उन्‍होंने अपने ग्रंथ का नाम वृहद्देशी रखा था
संगीतात्‍मक लय में भारत का एक विशेष योगदान ताल था । ताल समय इकाइयों का एक चक्रीय प्रबंध है । समय विभाजन की मूलभूत इकाइयां लघु, गुरु, और प्‍लुत हैं । वास्‍तव में इन्‍हें काव्‍यात्‍मक छन्‍द शास्‍त्र से लिया गया है । लघु में अक्षर, गुरु दो, और प्‍लुत तीन शामिल हैं । अपेक्षाकृत बड़ी इकाइयां भी हैं । भरत का नाट्यशास्‍त्र विभिन्‍न समय इकाइयों में से ताल का निर्माण करने, इन्‍हें बजाने के तरीके इत्‍यादि के ब्‍यौरे भी देता है । बाद में लेखकों ने 108 तालों की एक योजना का भी विकास किया । ऐसा प्रतीत होता है कि प्राचीन तालों के अतिरिक्‍त कुछ नए तालों जैसे फिरदोस्‍त ने हिन्‍दुस्‍तानी संगीत में प्रवेश कर लिया है । हिन्‍दुस्‍तानी पद्धति में ताल बजाने का सबसे महमहत्‍त्‍वपूर्ण पहलू ठेका के भावों का विकास करना रहा है । ठेका एक तबले पर हल्‍के से स्‍पर्श द्वारा एक ताल को स्‍पष्‍ट करता है । ढोल पर प्रत्‍येक हल्‍के स्‍पर्श को एक नाम, एक बोल कहते हैं । उदाहरण के लिए, धा,ता,घे, आदि ।

किसी भी भाषा में हमें एक महाकाव्‍य, एक चतुर्दश-पदी, एक गीतिकाव्‍य, एक लघुकथा, इत्‍यादि मिल सकते हैं । इसी प्रकार से, किसी एक राग और एक ताल का आधार लेकर संगीत के विभिन्‍न रूपों का सृजन किया गया है । प्राचीन समय से लेकर, संगीत के रूपों को दो व्‍यापक श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है । ये अनिबद्ध और निबद्ध थे । प्रथम को खुला या मुक्‍त रूप और द्वितीय को बन्‍द या सीमित कह सकते हैं ।

अनिबद्ध संगीत वह होता है जिसे अर्थपूर्ण शब्‍दों और ताल द्वारा प्रतिबद्ध नहीं किया जा सकता । यह एक मुक्‍त तात्‍कालिक संगीत है । इसका सर्वश्रेष्‍ठ रूप आलाप है ।

निबद्ध संगीत के अनेक रूप हैं । प्रबंध गीति उपलब्‍ध प्रारम्भिक वह रूप है जिसके बारे में कुछ जानकारी मिलती है । वास्‍तव में प्रबंध का प्रयोग प्राय: किसी निबद्ध गीत, संगीतात्‍मक कृति के लिए एक सामान्‍य शब्‍द के रूप में किया जाता है । इन बद्ध रूपों के बारे में हमारे पास बहुत कम प्रमाण हैं, सिवाए इसके कि इन्‍हें रागों और तालों को परिभाषित करने के लिए निर्धारित किया गया था । सभी ज्ञात प्रबंधों में से जयदेव के प्रबंध सर्वश्रेष्‍ठ हैं । यह कवि बारहवीं शताब्‍दी में बंगाल में रहता था और इन्‍होंने गीत गोविन्‍द की रचना की, जो गीतों और श्‍लोकों के साथ संस्‍कृत की एक कृति है । यह अष्‍टपदी है, अर्थात् प्रत्‍येक गीत में आठ पद होते हैं । आज ये गीत समूचे देश में फैल गए हैं और प्रत्‍येक क्षेत्र में इनकी अपनी शैली है । वास्‍तव में, गायकों ने प्रबंधों को अपनी धुनें देने की स्‍वतंत्रता ली है । इसे दृष्टि में रखते हुए, अष्‍टपदियों की मूल धुनों का निर्धारण कर पाना संभव नहीं है ।

जयदेव के गीत गोविन्‍द की लोकप्रियता के कई कारण हैं । नि:संदेह, पहला कारण इस कृति का मूलभूत काव्‍यात्‍मक सौन्‍दर्य है जो लगभग अद्वितीय है । पुन: यह संस्‍कृत में और अन्‍य भाषाओं में भी तैयार हुआ है । इन सब के अतिरिक्‍त, भक्ति ही सबसे महान तथा महत्‍त्‍वपूर्ण है जिसने इसे जीवित रखा है । भक्ति या आराधना उतनी पुरानी है जितना कि मनुष्‍य । यह वास्‍तव में मन की वह स्थिति है जिसमें ईश्‍वर से विनती की जाती है ।

जबकि ईश्‍वरत्‍व भक्‍त के पास शिव के रूप में या एक परब्रह्म के रूप में कई रूप ले कर जाता है- श्री विष्‍णु के दस अवतार की कथा के रूप में भागवत ने भारतीय मानस को जीत लिया है, इसी समय गीतों तथा भवनों की रचना की गई थी, इन दोनों के उपदेश और भजन तरंगों के रूप में उत्‍तर भारत तक पहुंचे ताकि हमें जयदेव, चैतन्‍य महाप्रभु, शंकरदेव, कबीर, तुलसी, मीरां, तुकाराम, एकनाथ, नरसी और नानक जैसे सन्‍त कवि मिल सकें । इस भक्ति आन्‍दोलन ने सूफी सहित सभी धर्मों और वर्गों का परिग्रहण कर लिया । इसने हमें अभंग, कीर्तन, भजन, बाउल गीतों जैसे असंख्‍य भक्तिपूर्ण गीत दिए ।

ध्रुपद द्वारा निबद्ध संगीत के महान औपचारिक पहलू से परिचय होता है । विश्‍वास किया जाता है कि यह प्रबंध संरचना का विस्‍तार है । चौदहवीं शताब्‍दी से लेकर अठारहवीं शताब्‍दी तक ध्रुपद ने लोकप्रियता के लिए एक प्रेरक शक्ति अर्जित की और पन्‍द्रहवीं शताब्‍दी से लेकर अठारहवीं शताब्‍दी तक की अवधि में इसका विकास हुआ । इन शताब्दियों के दौरान हम इसी शैली के सर्वाधिक सम्‍मानित तथा सुप्रसिद्ध गायकों एवं संरक्षकों से परिचित होते हैं । मानसिंह तोमर, ग्‍वालियर के महाराजा ही ध्रुपद की व्‍यापक लोकप्रियता के लिए प्रमुख रूप से उत्‍तरदायी थे । बैजू, बक्षु और अन्‍य भी थे । वृंदावन के स्‍वामी हरिदास न केवल एक ध्रुपदिया थे बल्कि भारत के उत्‍तरी क्षेत्रों में भक्ति सम्‍प्रदाय की सर्वाधिक महत्‍त्‍वपूर्ण विभूतियों में से एक थे । परम्‍परानुसार, स्‍वामी हरिदास तानसेन के गुरु थे, जो ध्रुपद के ज्ञात सर्वोत्‍तम गायकों में एक और सम्राट अकबर के राजदरबार के नौ रत्‍नों में से एक थे ।

ध्रुपद संरचना के दो भाग है, अनिबद्ध अनुभाग और संचारी में धृपद । गायकों प्रथम मुक्‍त आलाप है । ध्रुपद विशिष्‍टत: चार भागों में गाया जाने वाला एक गीत है: स्‍थाई, अन्‍तरा, संचारी और अभोग ।

ध्रुपद की अनिवार्य विशेषता इसकी गंभीरता और लय पर बल है । ध्रुपद को गाने की चार शैलियां या वाणियां थीं । गौहर वाणी में राग या अनलंकृत रागात्‍मक आकृतियों का विकास है । डागर वाणी में रागात्‍मक वक्रताओं और शालीनताओं पर बल दिया गया है । कंधार वाणी में स्‍वरों के शीघ्र अलंकरण की विशेषता है । नौहर वाणी अपने व्‍यापक संगीतात्‍मक लंघन (आकस्मिक परिवर्तनों) के लिए जानी जाती थी । ये वाणियां अब अद़ृश्‍य हो गई हैं ।

ध्रुपद का आज भी अत्‍यधिक सम्‍मान किया जाता है और इसे संगीत-समारोह के मंच पर तथा अधिकांशत: उत्‍तर भारत के मन्दिरों में सुना जा सकता है । अब यह जनसाधारण में इतना लो‍कप्रिय भी नहीं रह गया है और पृष्‍ठभूमि में चला गया है । ध्रुपद से घनिष्‍ठ रूप से बीन और पखावज़ को भी आजकल अधिक संरक्षण या लोकप्रियता प्राप्‍त नहीं है ।

आज शास्‍त्रीय हिन्‍दुस्‍तानी संगीत में ख्‍याल को गौरव का स्‍थान प्राप्‍त है । हम वास्‍तव में ख्‍याल के आरम्‍भ के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते । यह एक विदेशी शब्‍द है और इसका अर्थ ‘कल्‍पना’ है और इसे सुनेंगे तो यह पाएंगे कि यह ध्रुपद से अधिक गीतात्‍मक है, लेकिन यह संदेह का विषय है कि क्‍या इसका संगीतात्‍मक रूप भी विदेशी है । कुछ विद्वानों की यह राय है कि वास्‍तव में इसकी जड़ें प्राचीन भारतीय रूपक आलापों में हैं । यह भी कहा जाता है कि तेरहवीं शताब्‍दी के अमीर खुसरो ने भी इसे प्रोत्‍साहन दिया । पन्‍द्रहवीं शताब्‍दी के सुलतान मोहम्‍मद शर्खी को ख्‍याल को प्रोत्‍साहित करने का श्रेय जाता है तथापि इसे अठारहवीं शताब्‍दी के नियामत खान, सदारंग और अदारंग के हाथों परिपक्‍वता मिली थी ।

आज ख्‍याल जिस रूप में गाया जाता है इसकी दो विविधताएं हैं : धीमी लय या विलम्बित ख्‍याल और तेज या द्रुत ख्‍याल । रूप में ये दोनों एक समान हैं । इनके दो अनुभाग होते हैं- स्‍थाई और अन्‍तरा । विलम्बित को धीमी लय में गाया जाता है और द्रुत को तेज लय से तकनीक की दृष्टि से प्रतिपादन ध्रुपद की तुलना में कम महत्‍त्‍वपूर्ण है । अधिक कोमल गमक और अलंकरण होते हैं ।

दोनों प्रकार के ख्‍यालों के दो अनुभाग होते हैं । स्‍थाई और अन्‍तरा स्‍थाई अधिकांशत: निम्‍न और मध्‍यम सप्‍तक तक सीमित रहती है । अन्‍तरा सामान्‍यत: मध्‍यम और ऊपरी सप्‍तकों में चलता है । स्‍थाई और अन्‍तरा मिल कर एक गीत, रचना या बन्दिश बनाते हैं जिसे हम ‘चीज़’ कहते हैं । एक समग्र कृति के रूप में यह राग के उस सार को उद्घाटित करता है जिसमें इसे स्‍थापित किया जाता है ।

ध्रुपद में वाणियों की तुलना में ख्‍याल में घराने होते है । ये विभिन्‍न व्‍यक्तियों या राजाओं अथवा कुलीन पुरुषों जैसे संरक्षकों द्वारा स्‍थापित या विकसित गायन शैलियां हैं ।

इनमें से प्राचीनतम ग्‍वालियर घराना है । इस शैली के प्रवर्तक एक नत्‍थन पीरबख्‍श थे जो ग्‍वालियर में बस गए थे और इसीलिए इसका यह नाम पड़ा । इनके हद्दू खां और हस्‍सू खां नाम के दो पोते थे । ये उन्‍नीसवीं शताब्‍दी में हुए थे और इस शैली के महान उस्‍ताद माने जाते थे । इस घराने की विशेषता खुला स्‍वर, शब्‍दों का स्‍पष्‍ट उच्‍चारण तथा राग, स्‍वर और ताल की ओर एक व्‍यापक ध्‍यान है । इस घराने के कुछ प्रमुख गायक कृष्‍णराव शंकर पण्डित, राजा भैया पूंछवाले आदि हैं ।

आगरा घराने के बारे में कहा जाता है कि इसकी स्‍थापना आगरा के खुदा बख्‍श ने की है । इन्‍होंने ग्‍वालियर के नत्‍थन पीरबख्‍श के साथ अध्‍ययन किया था लेकिन इन्‍होंने अपनी शैली का विकास किया । इस घराने में भी स्‍वर खुला और स्‍पष्‍ट है । इस घराने की विशेषता बोल तान है अर्थात् गीत के बोल या शब्‍दों का प्रयोग करके एक द्रुत या मध्‍यम लयकारी परिच्‍छेदी गीत को मध्‍यम ताल में गाया जाता है । हाल के इस घराने के सबसे प्रसिद्ध संगीतकार विलायत हुसैन खां और फैयाज़ खां रहे हैं ।

जयपुर अतरौली घराने के बारे में यह कहा जाता है कि यह सीधे ध्रुपद से निकला है । यह उन्‍नीसवी-बीसवीं शताब्‍दी के अल्‍लादिया खां द्वारा स्‍थापित है । इस घराने का ख्‍याल सदैव मध्‍यम लय में होता है । शब्‍दों का उच्‍चारण स्‍पष्‍ट रूप में और एक खुले तथा स्‍पष्‍ट स्‍वर में किया जाता है । इसकी विशिष्‍ट विशेषताएं वे परिच्‍छेद हैं जो प्राथमिक रूप से अलंकारों पर आधारित हैं, अर्थात् आवृत्तिमूलक रागात्‍मक मूलभाव-और ताल प्रभाग का एक लगभग तानमानी आग्रह । हाल के कुछ प्रमुख गायक मल्लिकार्जुन मंसूर, किशोरी अमोनकर आदि रहे हैं ।

अन्‍त में हम रामपुर सहसवान घराने पर आते हैं। चूंकि प्रारम्भिक गायक उत्‍तर प्रदेश के रामपुर के थे, इसलिए इस घराने का भी यही नाम पड़ गया । इसमें धीमे और द्रुत ख्‍याल सामान्‍यत: एक तराने के बाद गाते हैं । इस घराने की गायन शैली अति गीतात्‍मक है और स्‍वर अलंकरण से परिपूर्ण होते हैं । हाल के इस घराने के दो प्रमुख गायक निसार हुसैन खां और रशीद खां रहे हैं ।

ठुमरी और टप्‍पा संगीत-समारोहों में सुनी जाने वाली लोकप्रिय गायन शैलियां हैं । ठुमरी अपनी संरचना और प्रस्‍तुति में अति गीतात्‍मक है । इन गायन प्रकारों को ‘अर्द्ध’ या ‘सुगम’ शास्‍त्रीय नाम दिया जाता है । ठुमरी एक प्रेम गीत है और इसलिए शब्‍द रचना अति महत्‍त्‍वपूर्ण है । यह संगीतात्‍मक वादन से घनिष्‍ठ रूप से समन्वित है, और ठुमरी को गाए जाने के लिए मनोदशा को ध्‍यान में रखते हुए इसे खमाज, काफी, भैरवी इत्‍यादि जैसे रागों में प्रस्‍तुत किया जाता है और संगीतात्‍मक व्‍याकरण का सख्‍ती से पालन नहीं किया जाता । ठुमरी गायन की दो शैलियां हैं: पूरब या बनारस शैली जो काफी हद तक धीमी तथा सौम्‍य है और पंजाब शैली, जो अधिक जीवंत है । रसूलन देवी, सिद्धेश्‍वरी देवी इस शैली की प्रमुख गायिकाएं रही हैं ।

टप्‍पा एक ऐसा गीत होता है जिसमें स्‍वरों को द्रुत लय में गाया जाता है । यह एक कठिन रचना होती है और इसमें अधिक अभ्‍यास की आवश्‍यकता होती है । ध्रुपद और ख्‍याल शैलियों की भांति, ठुमरी और टप्‍पा दोनों के लिए विशेष प्रशिक्षण अपेक्षित होता है । टप्‍पा जिन रागों में गाया जाता है, वे उसी प्रकार के राग होते हैं जिनमें ठुमरी गाई जाती है । टप्‍पा गायन में पण्डित एल. के. पण्डित और मालिनी राजुरकर को विशेषज्ञता प्राप्‍त रही है ।

 

साभार- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार

समाज की बात Samaj Ki Baat

कृष्णधर शर्मा Krishnadhar  Sharma

 

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

रात कि बाँहों में -मोहन राकेश

 "रात एक हसीन जादूगरनी है। हर शाम वह शहर को अपनी बाँहों में समेट लेती है और उस पर अपना सितारों ढका कामदानी का काला दुपट्टा डाल देती है और फिर सुबह होने तक शहर की सारी कुरूपता, शहर के शरीर पर झूलते हुए मैले, बदबूदार चीथड़े, शहर के हाथ-पाँव और चेहरे पर खून और पीप से रिसते हुए ज़ख्म और नासूर- वे सब इस जादू के दुपट्टे से ढके रहते हैं। हर बुराई, हर बदसूरती, हर बेइन्साफी, हर जुल्म पर अँधेरे का परदा पड़ा रहता है। और रात की तिलिस्मी बाँहों में सिमटकर शहर के चेहरे पर निखार आ जाता है; शहर सुन्दर, जवान और स्वस्थ हो जाता है; रोशनी के लाखों दाँतों की नुमायश करने के लिए खिलखिलाकर हँस पड़ता है। मगर फिर सुबह होती है। एक-एक करके रोशनियाँ बुझती जाती हैं, जैसे किसी के चेहरे से खिसियानी हँसी के आसार आहिस्ता-आहिस्ता मिट जाते हैं- और फिर सूरज अपना आग्नेय हाथ बढ़ाता है और शहर को रात की नरम बाँहों में से घसीटकर वास्तविकता के क्रूर उजाले में नंगा ला खड़ा कर देता है।..." (रात कि बाँहों में -मोहन राकेश)



#साहित्य_की_सोहबत  #पढ़ेंगे_तो_सीखेंगे

#हिंदीसाहित्य  #साहित्य  #कृष्णधरशर्मा

Samajkibaat समाज की बात